Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरगोली मारने के चार आरोपितों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

गोली मारने के चार आरोपितों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा

  • अरसियां बाजार में बुधवार देर शाम युवक को मारी थी गोली
  • पीड़ित युवक की तहरीर पर शुक्रवार को दर्ज हुआ मुकदमा

जौनपुर धारा, खुटहन अरसियां बाजार में बुधवार देर शाम युवकों के दो गुटों के बीच मारपीट के दौरान एक युवक को गोली मारने के मामले में चार नामजद आरोपितों के विरुद्ध शुक्रवार को हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ। बाजार में भुसौड़ी व मनवल गांव निवासी युवकों के दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर आपसी झड़प व मारपीट हो गई थी। कथित तौर पर मनवल के युवकों ने भुसौड़ी निवासी एक युवक की पिटाई कर दी थी। इसी बात को लेकर थोड़ी देर बाद एक बार फिर दोनों गुट आपस मे भिड़ गए और फिर से मारपीट हो गई। जिस दौरान मनवल निवासी सुधीर कुमार सिंह 21 पुत्र दयाशंकर सिंह को कथित तौर पर पेट मे गोली लग गई। सुधीर को इलाज के लिए पहले शाहगंज फिर जिला अस्पताल और उसके बाद सिंह रिसर्च सेंटर वाराणसी ले जाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। नामजद आरोपितों में विक्रांत सिंह उर्फ गप्पू, शिवाजी सिंह उर्फ राज बाबू, धर्म सिंह निवासी गांव भुसौड़ी व अभिषेक अग्रहरि निवासी गांव अरसियां हैं। आरोपितों की अभी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।