Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारिणी की मासिक बैठक सम्पन्न

मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारिणी की मासिक बैठक सम्पन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन राष्ट्रीय कार्यालय चांदमारी उमरपुर हरिबन्धनपुर में सभी मुख्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के साथ मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन शुक्ला को हर मासिक बैठक कार्यक्रम की रुप रेखा बनाकर कार्यों को  सुचारू रूप से आयोजित करने के लिए निर्देशित किया। सभी सदस्यों ने एक कमेटी का गठन करने पर जोर दिया। इसी क्रम में संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को आई कार्ड और सम्मान पत्र व माला पहनाकर किया। सम्मानित प्रदेश अध्यक्ष हर्षवर्धन शुक्ला, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सत्यम शुक्ला,कोषाध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश मिश्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य जगदीश मिश्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य अर्पित सिंह, जिला कार्यकारिणी प्रकाश शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य सूर्य प्रकाश, विनय कुमार, मो.आशिफ पठान, जिला कार्यकारिणी सदस्य विरेन्द्र यादव, अवनीश शुक्ला, सन्तोष कुमार शर्मा, अनिल कुमार जायसवाल, राजकुमार शर्मा, नरेंद्र गिरि एवं संस्था के तमाम पदाधिकारियों को आई कार्ड और सम्मान पत्र और माला पहनाकर मां धर्मा देवी फाउण्डेशन ट्रस्ट के संस्थापक सुरेश कुमार शर्मा ने सम्मानित किया। उपस्थित सदस्यों तथा पदाधीकारीयो  ने संस्था के उत्तरोत्तर विकास तथा समाज सेवा के क्षेत्र में ट्रस्ट द्वारा किए जाने वाले कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपने सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।