जौनपुर धारा,मुंगराबादशाहपुर। शुक्रवार शाम को नव जागरण कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष निशु केशरी ने अपनी माँ की तीसरी पुण्यतिथि पर निःशुल्क पाठशाला के बच्चों में स्वेटर और शिक्षिकाओं को शाल वितरण किया। नगर के गुड़हाई मोहल्ला स्थित निःशुल्क पाठशाला में शुक्रवार को अपनी माँ की पुण्यतिथि पर नव जागरण कल्याण सेवा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगर व्यापार मण्डल संगठन मंत्री निशु केशरी के बड़े भ्राता निश्चल केशरी(सोनू) के द्वारा बच्चों में स्वेटर व शिक्षिकाओं में शाल का वितरण किया। उन्होंने कहा कि भगवान स्वरूप बच्चों की सेवा कर समझूंगा की अपनी माँ की सेवा की। हम सभी को चाहिए की जब भी कोई अवसर आए तो निःस्वार्थ भाव से लोगों की सेवा करें, यही मेरा उद्देश्य है। वहीं निःशुल्क पाठशाला संचालक पत्रकार सूरज विश्वकर्मा ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे ही लोगों को भावनाएं नर से नारायण की ओर ले जातें है। जरूरतमंदों, असहायों और वंचितों की सेवा करना बहुत ही पुनीत कार्य है। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव वरुण गुप्ता(सोनी), जिला सत्संग प्रमुख राजीव कुमार गुप्ता(राजू दाल मील), निश्चल केशरी(सोनू), किशन केसरी, सक्षम केसरी, सम्राट केसरी, अंश केसरी सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
मां की पुण्यतिथि पर बच्चों में बांटा स्वेटर


