Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहिला ने लगाया दुराचार के प्रयास का आरोप,केस दर्ज

महिला ने लगाया दुराचार के प्रयास का आरोप,केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को खेत में घास छीलने गई महिला के साथ दुराचार के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता के आरोप पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ छेड़ छाड़ सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दिया है।

गांव निवासी महिला का आरोप है कि वह अपनी सास के साथ मक्के के खेत में घास छीलने गई थी। उसकी सास खेत के पीछे की तरफ और वह सामने ही घास छील रही थी। तभी वहां पहुंचे सुल्तानपुर गांव निवासी रामदुलार प्रजापति उसे बदनीयती से पकड़ छेड़छाड़ करने लगे। आरोप है कि शोर मचाने पर उसकी सास भी आ गई। आस-पास खेतों में काम कर रहे लोग जब मौके की तरफ दौड़े तो वह भाग गया।