Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरमहिला ने ग्राम प्रधान को एससी-एसटी लगवाने की दी धमकी

महिला ने ग्राम प्रधान को एससी-एसटी लगवाने की दी धमकी

जौनपुर धारा, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के मेहौड़ा ग्राम पंचायत की अनीता ने ग्राम प्रधान सचिन राय पर उनकी जमीन कब्जा कर सड़क निर्माण करने का आरोप लगाया तथा कहा सभी अधिकारी और गाँव वालों की मिलीभगत से मुझे परेशान किया जा रहा है। उक्त प्रकरण में जब गांव वालों से बात की गयी तो उन्होंने कहा अनीता ग्रामप्रधान पर मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। लगभग बीस परिवारों के घर जाने वाली एकमात्र सड़क को जबरन रोक रही है। इस बाबत जब ग्रामप्रधान सचिन राय ने बताया कि सड़क सरकारी अभिलेख में बंजर तथा आबादी दर्ज है। हमने शिकायतकर्ता तथा गाँव वालों के साथ बैठकर इस पर एकमत कर ली थी। लेकिन राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा सड़क निर्माण की अनुमति मिलने के बावजूद भी महिला जबरदस्ती अड़ंगा लगा रही है तथा एससी एसटी की धमकी दे रही है।