Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरधान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने को विधायक ने शासन को लिखा पत्र

धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने को विधायक ने शासन को लिखा पत्र

जौनपुर धारा, खुटहन। जनपद में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने के लिए विधायक शाहगंज रमेश सिंह ने शासन को पत्र लिखा है। इससे जनपद में धान उत्पादक किसानों को अपनी उपज सरकारी क्रय केंद्रों पर बेचने में सहूलियत मिलेगी। जानकारों के अनुसार वाराणसी मण्डल में धान की पैदावार के लिहाज से जौनपुर सबसे ऊपरी पायदान पर है। बावजूद इसके पैदावार तथा किसानो के घनत्व के सापेक्ष धान खरीद का लक्ष्य जौनपुर का काफी कम तय किया जाता है। जिसके चलते सीजन में धान की बिक्री के लिए किसानों को क्रय केंद्रों के अनगिनत चक्कर लगाने पड़ते हैं। गत वर्ष जनपद में धान खरीद का लक्ष्य सोलह लाख अस्सी हजार कुंतल निर्धारित किया गया था जिसे पर्याप्त नहीं माना गया। इस सम्बंध में तमाम किसानों ने विधायक से मिलकर धान खरीद का लक्ष्य बढ़वाने की मांग की थी। जिसे देखते हुए श्री सिंह ने शासन को पत्र लिखकर जनपद में धान खरीद का लक्ष्य बढ़ाने का अनुरोध किया है।