Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरपीडित ने आईजी से लगाई न्याय की गुहार

पीडित ने आईजी से लगाई न्याय की गुहार

  • कोतवाल पर लगाया हत्या कराने का आरोप

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज नगर के डफल टोला मोहल्ला निवासी पीड़ित हसनैन ने आईजी समेत उच्चाधिकारियों को पत्रक भेज में प्रभारी ाfनरीक्षक पर अपराधियों से मिलकर अपनी व अपनी बहन की हत्या कराने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक ने जमीनी विवाद से जुडा मामला बताते हुए आरोप निराधार बताया। उक्त मोहल्ला निवासी हसनैन पुत्र शमसुद्दीन ने पुलिस महानिदेशक लखनऊ, प्रमुख गृह सचिव, पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी, मानवाधिकार आयोग उत्तर प्रदेश व क्षेत्राधिकारी को भेजे गए पत्रक मे आरोप लगाया कि आठ सितंबर की दोपहर क्षेत्र के बडागांव निवासी मनबढ़ दबंग युवक अपने 7-8 साथियों के साथ घर पर धावा बोलते हुए चाकू से आतंकित करते हुए आलमारी में रखा नकदी 25 हजार रुपए समेत उसकी बहन शबरीन के गले से सोने की चैन, कान की बाली लूट लिए। विरोध करने पर गाली-गलौज देते हुए। जबरन घर पर कब्जा करने का प्रयास किया गया। बहन के विरोध करने पर उसके कपड़े फाड़कर दुराचार करने का प्रयास किया गया। किसी तरह पीड़ित ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुची। पीड़ित का आरोप है कि थाने में प्रभारी निरीक्षक द्वारा एक पक्षीय कार्यवाई की गई। बहन का मेडिकल जांच नही कराई गई और न ही उसकी तहरीर पर कोई कार्रवाई की गई। पुलिस ने शांति भंग की धारा में मामला दर्ज कर अपना काम पूरा कर लिया। पत्रक में पीडिता ने आरोप लगाते हुए कहा कि विपक्षी की तरफ से बार बार धमकी मिल रही है। मेरी और मेरी बहन के साथ किसी तरह की अनहोनी होने पर पूरी जिम्मेदारी प्रभारी निरीक्षक की होगी। इस मामले पर पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक आदेश कुमार त्यागी ने बताया कि जमीनी विवाद का मामला है। दोनों पक्षों पर कार्रवाई की गई है। और कहा कि मेरे ऊपर लगाया गया सभी आरोप झूठे और निराधार है।