
जौनपुर धारा, जौनपुर। नीलकण्ठ हॉस्पिटल की महिला चिकित्सक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ.अलका अग्रवाल 48वर्ष पत्नी डॉ एस.सी अग्रवाल का आज गुरुवार की सुबह करीब 9बजे उपचार के दौरान लखनऊ स्थित वेदांता में निधन हो गया है। खबर है कि वह डेंगू बुखार से पीड़ित रही है। डॉ.अलका के निधन की खबर जनपद मुख्यालय पर आने के साथ ही चिकित्सक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। खबर है कि डॉ.अलका का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव सीतापुर बिसवा ले जाया जायेगा और वहीं पर उनका दाह-संस्कार भी सम्पन्न होगा।


