Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरमहिला की अश्लील तस्वीर वायरल करने वाले प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

महिला की अश्लील तस्वीर वायरल करने वाले प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान को किया गिरफ्तार

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। विकास खण्ड के एक प्रधान ने महिला की धोखे से नहाते हुए तस्वीर खींच ली फिर उसे वायरल कर दिया। ग्राम प्रधान की इस घिनौनी हरकत से सनसनी फैल गई। महिला के पति की तहरीर पर ग्राम प्रधान के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। थाना क्षेत्र के बनबीरपुर एक गांव के प्रधान राज कपूर पटेल पुत्र बांके लाल पटेल ने मुम्बई में रह रही अपने ही गांव की एक महिला को वीडियो काल किया। फोन महिला के पुत्र ने उठाया तो प्रधान ने कहा कि फोन अपनी मम्मी को दे दो उस वक्त महिला बाथरूम में नहा रही थी पुत्र ने जब फोन दिया तो बोला कि गांव के प्रधान आपसे बात करना चाहते हैं। महिला ने जब फोन हाथ में लिया तो विडियो काल चल रहा था। महिला की नग्न तस्वीरें ग्राम प्रधान ने स्क्रीन शाट ले लिया फिर लगातार ब्लैक मेल करने लगे। महिला ने जब यह बात अपने परिजनों को बताई तो पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने प्रधान से बातचीत की लेकिन प्रधान ने सबकी बातें अनसुनी करते हुए महिला की नग्न तस्वीरें वायरल कर दी। महिला की अश्लील तस्वीरें वायरल होते ही मुंगराबादशाहपुर से लेकर मुम्बई तक महिला के घर में हड़कंप मच गया। महिला के परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस गांव में पहुंची और प्रधान को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी का कहना है कि महिला की अश्लील तस्वीरें वायरल करने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ परिजनों की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।