Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरबेटी की भूमिका निभाकर छात्र ने लूटी वाहवाही

बेटी की भूमिका निभाकर छात्र ने लूटी वाहवाही

  • कार्यक्रम में कहीं कठपुतली तो कहीं जादू का रहा जलवा

जौनपुर धारा, सुइथाकला। आजादी के अमृत महोत्सव में मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत छठे दिन परिषदीय स्कूलों में कहीं कठपुतली का नृत्य तो कहीं जादू का जलवा रहा।कठपुतली के नृत्य के लिए कम्पोजिट विद्यालय में कक्षा 6का छात्र लड़की का अभिनय कर खूब वाहवाही लूटी। गौरतलब हो कि उक्त कार्यक्रम के तहत छठे दिन प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में कम्पोजिट विद्यालय रामनगर में कक्षा 6का छात्र सुमित तिवारी कठपुतली के समूह में लड़की का बखूबी अभिनय कर खूब लोगों का मनोरंजन किया।उसके अभिनय को सभी ने काफी सराहा, वहीं ब्लाक मन्त्री उमेश चन्द्र यादव के नेतृत्व कम्पोजिट विद्यालय एकडला में शिक्षक रमेश कुमार ने अपने जादू का जलवा बिखेर कर बच्चों एवं आगन्तुकों का मन मोह लिया। इस दौरान उन्होंने कटी रस्सी को जोड़ना, आग का गोला बनाकर एक से बढ़कर एक करतब दिखाया। इस सन्तोष यादव, हरिश्चंद्र समेत तमाम बच्चे और लोग मौजूद रहे।