Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमहिलाओं के बीच चले लाठी डंडे, आधा दर्जन से अधिक घायल

महिलाओं के बीच चले लाठी डंडे, आधा दर्जन से अधिक घायल

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के आरा गांव में मंगलवार को सुबह दो पक्ष की महिलाओं के बीच हुए झगड़े को लेकर जमकर लाठी डंडे चल गए। इस मारपीट में आधा दर्जन महिलाओं सहित एक पुरुष भी घायल हो गया। थाना क्षेत्र के आरा गांव की कमला देवी व उनके पड़ोसी गणेश के घर की महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर झड़प हो गई। महिलाओं के बीच हुए झड़प को देख दोनों तरफ से और लोग भी आ गए। गाली गलौज शुरू हो गया। इसी बीच गाली गलौज होते-होते लाठी डंडे चलने लगे। जमकर मारपीट हो गई। इस मारपीट में एक पक्ष से कमला देवी 50, जान्हवी 18, प्रीतम 2३ व दूसरे पक्ष से रेनू 22, प्रेमा देवी 50, गणेश 52 घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी। पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया।