Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए

जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
Homeअपना जौनपुरमहाशिक्षक संघ के पदाधिकारियों से कुलपति ने की चर्चा

महाशिक्षक संघ के पदाधिकारियों से कुलपति ने की चर्चा

  • कुलपति सभागार में नव निर्वाचित शिक्षकों को किया सम्मानित

जौनपुर धारा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रदेशीय विश्वविद्यालय महाशिक्षक संघ पुपुक्टा के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को कुलपति ने सम्मानित किया और इस दौरान उनसे शिक्षा गुणवत्ता को लेकर चर्चा भी की। अभी हाल में हुए उत्तर प्रदेश विश्वविद्यालय महा शिक्षक संघ के चुनाव में टीडी पीजी कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता प्रो. हिमांशु सिंह उपाध्यक्ष पद पर व नागरिक पीजी कॉलेज जंघई के डॉ. योगेश दीक्षित ने संयुक्त मंत्री पद पर विजय हासिल की। विश्वविद्यालय आगमन पर कुलपति सभागार में कुलपति से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने उन्हें स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर सम्मानित किया और उनके निर्वाचन पर उन्हें बधाई भी दी। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय महा शिक्षक संघ के पदाधिकारियों से देश प्रदेश के स्तर पर उच्च शिक्षा को लेकर चर्चा परिचर्चा किया और कहा कि शिक्षक अपने विद्वत्ता से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को आगे ले जाने में महत्वपूर्ण कड़ी होता है, लोग अपने अपने सुझाव भी समय-समय पर विश्वविद्यालय को देते रहें जिससे छात्र और शिक्षकों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना ना करना पड़े। अवसर पर विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप सिंह, महामंत्री डा. राहुल सिंह, प्रो. एके चतुर्वेदी, डॉ. पंकज गौतम, डॉ. नरेंद्र देव पाठक, डॉ. शैलेंद्र सिंह, डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह, डॉ. विपिन कुमार सिंह, प्रो. अजय कुमार शुक्ला, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डा. धर्मेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे।