Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरमहान ऑलराउंडर Jacques Kallis ने की बड़ी भविष्‍यवाणी

महान ऑलराउंडर Jacques Kallis ने की बड़ी भविष्‍यवाणी

दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्‍स कैलिस ने आगामी आईपीएल से पहले बड़ी भविष्‍यवाणी की और कहा कि दिल्‍ली कैपिटल्‍स खिताब जीतेगी। कैलिस के मुताबिक दिल्‍ली कैपिटल्‍स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2023 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा और डेविड वॉर्नर के नेतृत्‍व वाली टीम खिताब जीतेगी।दिल्‍ली कैपिटल्‍स उन तीन टीमों में से एक है, जिसने अब तक आईपीएल खिताब नहीं जीता है। साल 2020 दिल्‍ली के करियर का सर्वश्रेष्‍ठ पल रहा, जहां उसने फाइनल में एंट्री की थी। हालांकि, फाइनल में दिल्‍ली कैपिटल्‍स को मुंबई इंडियंस से शिकस्‍त मिली थी। आईपीएल 2023 में दिल्‍ली कैपिटल्‍स की कमान डेविड वॉर्नर संभालेंगे। ऐसा इसलिए क्‍योंकि नियमित कप्‍तान ऋषभ पंत का दिसंबर में गंभीर कार एक्‍सीडेंट हो गया था।दिल्‍ली कैपिटल्‍स का स्‍क्‍वाड इस प्रकार हैडेविड वॉर्नर (कप्‍तान), पृथ्‍वी शॉ, यश धुल, फिल सॉल्‍ट, सरफराज खान, मनीष पांडे, राइली रोसोयू, रिपल पटेल, रोवमैन पॉवेल, मिचेल मार्श, ललित यादव, अक्षर पटेल, अमन खान, विक्‍की ओस्‍तवाल, कुलदीप यादव, प्रवीण दुबे, एनरिच नॉर्ट्जे, चेतन सकारिया, कमलेश नागरकोटी, खलील अहमद, लुंगी एनगिडी, मुस्‍ताफिजुर रहमान, ईशांत शर्मा और मुकेश कुमार।