Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमहाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं ने वितरित किया गया खाद्य सामग्री

महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं ने वितरित किया गया खाद्य सामग्री

जौनपुर धारा,जौनपुर। महाकुम्भ-2025 के माघी पूर्णिमा स्नान के दृष्टिगत जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र ने मुख्य विकास अधिकारी साईं तेजा सीलम के साथ मछलीशहर रोडवेज परिसर में प्रयागराज महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं को निःशुल्क बिस्कुट, पेयजल, फल एवं सूक्ष्म जलपान, मिष्ठान आदि का वितरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने श्रद्धालुओं से संवाद करते हुए कहा कि हर्ष का विषय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल निर्देशन में दिव्य भव्य महाकुम्भ-2025 का आयोजन किया गया है, जनपद में जितने भी श्रद्धालु अन्य जनपदों/प्रान्तो से आ रहे है, उन्हे सम्मान के साथ सुगमतापूवर्क यातायात, सुरक्षा सहित अन्य व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से तथा शासन के निर्देश के क्रम में जिला प्रशासन द्वारा जनपद के शाहगंज, मुगराबादशाहपुर, बदलापुर सहित समस्त बस स्टेशनों पर निःशुल्क बिस्कुट, पेयजल इत्यादि की व्यवस्था की गयी। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह सहित अन्य समाजसेवी संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था किए जाने पर सराहना की। इस अवसर पर ज्वांइट मजिस्ट्रेट सौरभ कुमार, इशिता किशोर, एआरएम रोडवेज ममता चौबे, ई.ओ., खण्ड विकास अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।