Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमरीजों को इलाज देने की बजाय खुद बीमार हो गई स्वास्थ्य व्यवस्था

मरीजों को इलाज देने की बजाय खुद बीमार हो गई स्वास्थ्य व्यवस्था

डिजिटल लैब निर्माण में लापरवाही उजागर, एक माह में धंसी टाइल्स

बदलापुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हाल ही में शुभारंभ की गई डिजिटल लैब निर्माण में भारी अनियमितता उजागर हुई है। महज एक माह पहले 18मई को भाजपा विधायक रमेश चंद्र मिश्रा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधिपूर्वक पूजा-अर्चना के बीच उद्घाटन की गई इस लैब की टाइल्स अब धंस चुकी हैं।

जांच और इलाज के लिए बनाई गई। इस अत्याधुनिक डिजिटल लैब में सीबीसी, लिवर फंक्शन, किडनी, लिपिड प्रोफाइल, ब्लड शुगर आदि की सुविधाएं उपलब्ध कराई जानी थीं। लेकिन शुभारंभ के कुछ ही दिनों में लैब और शौचालय की टाइल्स टूटकर धंस गई। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिससे आमजन में गहरा रोष व्याप्त है। बताया जा रहा है कि यह निर्माण कार्य लाखों रुपये की लागत से हुआ था। बावजूद इसके निर्माण की गुणवत्ता इतनी खराब रही कि महज एक माह भी नहीं टिक सका। यह मामला न सिर्फ सरकारी धन की बर्बादी का प्रतीक बन गया है, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं की गिरती साख का भी जीता-जागता उदाहरण है। स्थानीय लोगों ने इस निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाया है। जनप्रतिनिधियों द्वारा रिबन काटने के बाद कोई निगरानी नहीं की गई, जिसका नतीजा अब सामने है। अब देखना है कि क्या इस वायरल वीडियो और जनता के गुस्से के बाद कोई जांच कमेटी गठित होती है, और दोषी निर्माण एजेंसी या अधिकारियों पर कोई ठोस कार्रवाई होती है या यह मामला भी बाकी घोटालों की तरह फाइलों में दब जाएगा।