Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरमनबढ़ो ने सरकारी खड़ंजे को खोदा

मनबढ़ो ने सरकारी खड़ंजे को खोदा

जौनपुर धारा,केराकत। स्थानीय क्षेत्र के छितौना ग्राम प्रधान ममता यादव पत्नी फौजी सुभाष यादव सोमवार को कोतवाली पहुंचे और नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के पश्चिम छोर पर (झल्लू का पूरा) छितौना से रामबृक्ष यादव के घर तक सरकारी खड़ंजा लगा हुआ है, जिसे गांव के ही मनबढ़ बगैर जानकारी दिए भोलानाथ यादव पुत्र देवनन्दन यादव जबरजस्ती गुंडई से खनवा दिए है। सरकारी धन से बने खड़ंजे को खोदकर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे है जनहित को देखते हुए उक्त के खिलाफ कार्यवाही करने की गुहार लगाई। पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।