Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरपुलिस बूथ के सामने युवक पर जानलेवा हमला

पुलिस बूथ के सामने युवक पर जानलेवा हमला

जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के लालपुर गांव निवासी युवक तालिब पर जलालपुर चौराहे पर स्थित पुलिस बूथ के सामने आधा दर्जन दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया।

पीड़ित के अनुसार, आरोपितों ने लात-घूंसे और ईंटों से उस पर तब तक हमला किया, जब तक वह लहूलुहान होकर जमीन पर नहीं गिर पड़ा। घटना के समय पुलिस बूथ पर कोई भी पुलिसकर्मी मौजूद नहीं था। तालिब सहायता के लिए चीखता-चिल्लाता रहा, लेकिन न तो कोई सुरक्षा कर्मी सामने आया और न ही मौके पर मौजूद लोगों में से किसी ने हस्तक्षेप करने की हिम्मत दिखाई। बुरी तरह घायल तालिब किसी तरह स्थानीय लोगों की मदद से थाने पहुंचा और चिकित्सा सहायता की मांग की। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने उसकी गंभीर हालत के बावजूद तत्काल उपचार मुहैया नहीं कराया और उसे घंटों थाने में ही बैठाए रखा। उसका कहना है कि आरोपियों की स्थानीय पुलिस से सांठगांठ है, जिसके चलते पुलिस ने कार्रवाई से परहेज किया।करीब चार घंटे की देरी के बाद पीड़ित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रेहटी भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उसके सिर में कई टांके लगाए और अन्य चोटों का इलाज किया। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर इलाज न मिलने से उसकी स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। तालिब ने बताया कि वह टेम्पो चालक है और घटना की शुरुआत सवारी बैठाने को लेकर एक जीप चालक से मामूली कहासुनी के बाद हुई थी। जीप चालक ने अपने साथियों को बुलाकर उस पर हमला करवा दिया।