Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजल जीवन मिशन कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, जुलाई तक कार्य...

जल जीवन मिशन कार्यों का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, जुलाई तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश

जौनपुर धारा,जौनपुर। बदलापुर विकासखंड के देहूरा गांव में जल जीवन मिशन के तहत चल रहे निर्माण कार्यों का मंगलवार को जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चंद्र द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और लक्षित लाभार्थियों तक सुविधा पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के समय पाया गया कि निर्माण कार्य अभी प्रगति पर है। कार्यदायी संस्था एफकॉन के प्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वर्तमान में पाइप लाइन जोड़ने और नल कनेक्शन देने का कार्य किया जा रहा है। 650 लक्षित लाभार्थियों में से अब तक लगभग 355 परिवारों को नल कनेक्शन दिए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से योजना की प्रगति, जल आपूर्ति व्यवस्था और कनेक्शन कार्य की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गांव के प्राइमरी स्कूल समेत सभी शासकीय भवनों में जल कनेक्शन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की एक अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है, जिसका उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है। इससे ग्रामीण क्षेत्र के नागरिकों को जलजनित बीमारियों से राहत मिलेगी। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जो भी कार्य शेष हैं, उन्हें आगामी जुलाई माह तक हर हाल में पूर्ण कर लिया जाए। साथ ही योजना के कार्यों के दौरान जिन सड़कों की खुदाई की गई है, उन्हें शासन के निर्देशानुसार मानक के अनुरूप यथाशीघ्र मरम्मत एवं पुनर्स्थापित किया जाए।