Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरमतदान जागरूकता को लेकर निकाली गई रैली

मतदान जागरूकता को लेकर निकाली गई रैली

जौनपुर धारा,बक्शा। आगामी लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने तथा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय गोरियापुर से पैदल मतदान जागरूकता रैली निकाली गई। ग्राम सचिव प्रियंका यादव, पंचायत सहायक प्रवीण कुमार गौतम तथा प्रधानाचार्य राजेंद्र यादव के नेतृत्व में समाज के विभिन्न वर्गों से गाँव के सैकड़ो लोगों ने भाग लिया। वहीं छात्रों के साथ ही स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गाँव के श्याम बहादुर यादव ने बताया कि  मतदान सामाजिक परिवर्तन लाने का एक महत्वपूर्ण साधन है। समानता, नागरिक अधिकारों और सामाजिक न्याय की उन्नति में योगदान देना। यह भागीदारी, जुड़ाव और सशक्तिकरण को बढ़ावा देता है। लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करना और नागरिकों को अपने समुदायों और देशों के भविष्य को आकार देने में आवाज प्रदान करना है। आगे प्रधानाचार्य राजेंद्र ने बताया कि मतदान हमारा अधिकार है और उसका प्रयोग हमें अवश्य करना चाहिए। क्योंकि मतदान से ही हम एक सही व मजबूत सरकार बनाने में मदद कर सकते हैं। अपने मत से ही हम देश और देशवासियों के हितों की रक्षा करने वाली सरकार बना सकते हैं। उक्त अवसर पर रवि कुमार अस्थाना, अनुराग यादव, बिंदु, रवित्री यादव, कंचन गौतम, लल्ली यादव सहित आदि लोग मौजूद रहे।