Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभ्रष्टाचारी मोतवल्लियो पर होगी कड़ी कार्यवाही : अली ज़ैदी

भ्रष्टाचारी मोतवल्लियो पर होगी कड़ी कार्यवाही : अली ज़ैदी

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अली ज़ैदी एक कार्यक्रम के दौरान वक्फ़ की जमीनों में भ्रष्टाचार कर रहे लोगों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश जारी करते हुए कहा कि ववäफ़ की संपत्तियों में अगर किसी ने भी भ्रष्टाचार किया है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होने कहाकि पिछली सरकार में भ्रष्टाचार में लिप्त मुतवल्लियों और प्रशासकों पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देश पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। भरष्टाचारी कितना भी बड़ा रसूखदार हो उसे किसी भी कीमत पर बक्शा नही जाएगा। महफिल की अध्यक्षता करते हुए मौलाना सफदर हुसैन जैदी ने कहाकि आज जरूरत है कि समाज के लोग इमाम रज़ा अलैहिस्सलाम के बताए रास्ते पर चले और गरीबों, बेबस लोगो की मदद करे जिससे समाज और देश की तरक्की हो। महफिल के दौरान जिले के मेघावी छात्रों को अतिथियों ने सम्मानित किया।