जौनपुर धारा, केराकत। क्षेत्र के भैरोभानपुर व अमीहित गांव में किसानों के हित के लिए खुली सोसाइटी पर लगभग दो सप्ताह से धान की खरीद बंद होने से क्षेत्र के किसान हलकान है। कुछ किसान मजबूर होकर बिचौलियों से मिलकर धान को बेच रहे हैं। किसान जब सोसाइटी पर जाते है, तो मौजूद सचिव यह कहकर वापस करते है कि पिछले दो सप्ताह से ट्रको का आवागमन न होने से धान की खरीद नहीं हो पा रही है। ट्रको के आवागमन के बाद ही धान की खरीद की जाएगी। केंद्र व राज्य सरकार किसानों की आय दुगनी करने को लेकर कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चला रही है, बाबजूद इसके भी किसान परेशान व मजबूर होकर बिचौलियों के जरिए अपने धान को भेज रहे है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
भैरोभानपुर व अमिहित सोसाइटी पर दो सप्ताह से धान की खरीद बंद, किसान हलकान
Previous article

