जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर एक पक्ष ने एक वृद्ध महिला को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल भेजवाया। उक्त थाना क्षेत्र के सलोनी महिमापुर गांव की प्रमिला देवी पत्नी साहब लाल में व मनोज कुमार में पुराना भूमि विवाद चल रहा था। आरोप है कि रविवार की सुबह लगभग 11 बजे मनोज कुमार उसी विवादित जमीन पर ईंट गिरवाने लगा जिस पर प्रमिला देवी मौके पर पहुंचकर रोकने लगी। इसी बात को लेकर मनोज कुमार व उनके परिवार के अन्य सदस्य प्रमिला देवी को लाठी डंडे से मार पीट दिए। जिससे प्रमिला देवी 60 घायल हो गई। उन्होंने डायल 112 पर कॉल कर के सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल वृद्ध महिला को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया।
― Advertisement ―
Jaunpur: केराकत में वाटर कूलरों का निरीक्षण, एसडीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
जौनपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए केराकत में नगर पंचायत द्वारा लगाए जा रहे वाटर कूलरों का निरीक्षण किया गया। उपजिलाधिकारी ने अधिकारियों के...
भूमि विवाद में वृद्ध महिला को लाठियों से पीटकर किया घायल



