- घायलों की हालत गंभीर जिला चिकित्सालय रेफर
जौनपुर धारा, शाहगंज। कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत इमरानगंज बाजार में सवारी से भरी एक टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के मजडीहा गांव निवासी 45 वर्षीय मोहसिना पत्नी अब्दुल ओहाब अपनी 19 वर्षीया पुत्री फातिमा के साथ रविवार की दोपहर में टेम्पो से बाजार करने हेतु शाहगंज जा रही थी कि इमरानगंज बाजार स्थित फरीदुल हक डिग्री कालेज के सामने तेज रफ्तार टेम्पो अनियंत्रित होकर पलट गया जिसमें दोनों मां बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों घायलों को आनन फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायलों की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।



