- कांग्रेसियों ने चार सूत्री मांग को लेकर ब्लाक पर दिया पत्रक
जौनपुर धारा, जौनपुर। डोभी ब्लाक के कांग्रेस अध्यक्ष सुबास सिंह के नेतृत्व में दर्जन भर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संसद में पीएम नरेंद्र मोदी से पूछे गए चार अहम सवालों को लेकर व अडानी सहित अन्य उद्योगपतियों का पूर्णत: सहयोग और जनता की हितों को अनदेखी करना जैसे मामलों में उचित जबाब न मिलने से नाराज कार्यकर्ताओ ने खंड विकास अधिकारी छोटे लाल तिवारी को पत्रक दिया और उचित सवालों के जबाब की मांग की है। इस अवसर पर जीवधन राम, ओमप्रकाश उपाध्याय, विनोद पाल, महेश यादव, संतोष सिंह, गजानंद पाल, आनंद सहित अन्य लोग रहे।
- महिला ने दीवान व सिपाही पर लगाया सामान फेंकवाने का आरोप
जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थाना क्षेत्र अन्तग&त अमोध गांव निवासी महिला लीलावती पटेल पत्नी उदयराज पटेल ने आरोप लगायी है कि बीते शुक्रवार की सुबह आबादी की जमीन के विवाद को लेकर थाने पर प्राथ&ना-पत्र देने गयी। दीवान सवे&श सिंह और कान्सटेबल आशीष यादव ने मुझको थाने पर बैठा लिया और मेरे विपक्षी से सांठ-गांठ करके मेरा सामान फेंकवा दिया और मुझे शाम करीब चार बजे छोड़ा। जबकि आबादी की जमीन को लेकर बीते 17 जून 2022 को पीड़ित महिला व उसके पट्टीदार के बीच मारपीट हो गयी थी जिसमें लीलावती देवी ने अपने आठ विपक्षियों के खिलाफ मुकदमा भी दज& करवाया था। आठों के खिलाफ चाज&शीट भी लगी थी। पीड़िता ने बताया कि मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं न्यायालय का दरवाजा खटखटाऊंगी।
- काली पट्टी बांधकर अटेवा ने जताया विरोध
जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के आह्वान पर जिले भर के शिक्षकों, कम&चारियों ने अपने अपने काया&लय पर अपने बाहों पर काली पट्टी बांधकर नई पेंशन स्कीम का विरोध जताया और पुरानी पेंशन बहाली की माँग की। जिले भर के शिक्षक कम&चारियों ने अपने अपने काया&लय पर काली पट्टी बांधकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की और 16 अप्रैल को एक बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी। अटेवा के जिला मीडिया प्रभारी इंदु प्रकाश यादव एवं जिला संगठन मंत्री सुबास सरोज ने आज के काय&क्रम के लिए सभी शिक्षकों कम&चारियों का आभार भी जताया।
- परिषदीय विद्यालयों में नामांकन महाअभियान शुरू
जौनपुर धारा, जौनपुर। परिषदीय विद्यालयों में शासन के मंशा के अनुरूप बच्चों शिक्षकों और सम्मानित जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में रैली निकालकर अभिभावकों को जागरूक किया गया। एक अप्रैल को मुख्यमंत्री द्वारा नामांकन महा अभियान काय&क्रम शुभारंभ करने के पश्चात प्राथमिक विद्यालय छिमिया में ग्राम प्रधान की उपस्थिति में बच्चों द्वारा शिक्षकों की देखरेख में और आंगनबाड़ी अभिभावक स्टाफ के माध्यम से गांव की सभी बस्तियों में घूम घूम कर नामांकन महा अभियान की अलख जगाई गई। रैली का संचालन एआरपी डॉ. विनोद कुमार पाल और प्रमोद कुमार सिंह की देखरेख में तथा खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय के माग& दश&न में संपन्न हुई।



