पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड की फिल्में देखकर बड़े होने के बारे में बात की थी। साथ ही उन्होंने बताया था कि कैसे बॉलीवुड में मुस्लिम किरदारों को दिखाए जाने का मजाक पाकिस्तान आर्टिस्ट उड़ाते हैं. अब सनम सईद ने भारत में पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स के बैन पर बड़ी बात कही है। सनम ने अपने नए इंटरव्यू में बताया कि 2016 में हुए उरी हमले के बाद भारत के पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स पर बैन लगाना उनके देश के सेलेब्स के लिए कैसा था। उन्होंने ये भी कहा कि फवाद खान और माहिरा खान, बैन के बाद अपने साथ होने वाले व्यवहार की वजह से नर्वस और डरे हुए थे। बैन को याद करते हुए सनम सईद बताती हैं कि इससे पाकिस्तानी आर्टिस्ट्स शॉक्ड रह गए थे। उनके लिए ये काफी कन्फ्यूजन भरा समय था। 2021 में सनम ने जी5 की वेब सीरीज ‘कातिल हसीनों के नाम’ में काम किया था। उन्होंने क्रॉस बॉर्डर कल्चरल एक्सचेंज पर बात करते हुए कहा कि उनका ये शो बॉलीवुड का नहीं था। साथ ही सनम कहती हैं कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काम करना एकदम ही अलग बात है। सनम सईद कहती हैं, ‘हां, हम हमेशा इस बात का मजाक उड़ाते हैं कि भारतीय फिल्मों में मुस्लिम किरदारों को कैसे दिखाया जाता है। उनकी आंखों में कैसे काजल होता है और सिर पर नमाज की टोपी। कहीं ना कहीं बैकग्राउंड में हरा रंग होता है, ताकि ये बताया जा सके कि किरदार मुस्लिम या मुस्लिम समाज की बात हो रही है, और हां, ये चीजें काफी राजनीतिक हो जाती हैं, लेकिन उन्हें हमेशा विलेन के रूप में हाईलाइट भी तो किया गया है। मैंने कोई प्रोजेक्ट ऐसा नहीं देखा जिसमें दोनों देशों को दोस्त या साथ काम करते दिखाया गया हो। जबकि असल जिंदगी में हर लेवल पर कोलैबरेशन हो रहे हैं। बैन को लेकर एक्ट्रेस ने कहा, ‘जब अचानक से बैन हुआ तो ये झटके से उठने जैसा था। काफी शॉक और कन्फ्यूजन भरा। आर्ट और संस्कृति के साथ राजनीति को क्यों ही मिलाना? ये काफी दुखद था. लेकिन मुझे लगता है कि अंत में हम सब इससे आगे बढ़ गए। जो हो गया वो हो गया. आप इससे लड़ नहीं सकते। फवाद खान और माहिरा को सही में बहुत कुछ सहना पड़ा था और इसका उनपर असर भी हुआ।’ सनम आगे कहती हैं, ‘तो मैं समझ सकती हूं कि अपने साथ हुए बर्ताव की वजह से वो नर्वस हैं और डरे हुए हैं। ये सही में काफी कन्फ्यूज करने वाला होता है, जब एक पल आप यहां हो दूसरे ही पल आपको निकाल दिया जाए। तो मैं समझ सकती हूं कि माहिरा दोबारा किसी हिंदी प्रोजेक्ट्स में काम करने से हिचकती हैं तो, क्योंकि उनके लिए बाहर निकलना काफी खराब रहा था।
― Advertisement ―
ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार
जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
‘भारत में बैन के बाद डर गए थे फवाद-माहिरा’, पाकिस्तानी एक्ट्रेस सनम सईद ने किया खुलासा


