Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरभारत माता की जय के साथ ही शुरू हुआ मुख्यमंत्री का सम्बोधन

भारत माता की जय के साथ ही शुरू हुआ मुख्यमंत्री का सम्बोधन

  • गिनाए भाजपा सरकार के विकास कार्यों की सूची

जौनपुर धारा,खुटहन। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ रविवार को निर्धारित समय से विलम्ब पर कार्यक्रम स्थल पट्टी नरेन्द्रपुर पहुंचे। जहां उन्होंने विपक्षी गठबंधन को निशाने पर लिया, वहीं लोगों के बीच भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की सूची गिनाते हुए देश में तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने की अपील की। उन्होंने अपने सम्बोधन की शुरुआत भारत माता की जय व वन्दे मातरम् के नारे के साथ किया। मुख्यमंत्री का उड़न खटोला रविवार को निर्धारित समय से विलम्ब के साथ ही कार्यक्रम स्थल के पास उतरा। हेलीपैड पर मौजूद पार्टी के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। तत्पश्चात वे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जहां मौजूद उत्साही भीड़ ने मुख्यमंत्री को देखते ही जबरदस्त नारों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने जौनपुर के इत्र,इमरती और इमानदारी का महिमा मंडन करते हुए चुनाव को राम भक्तों और राम द्रोहियों के बीच होना बताया। उन्होंने इंडिया गठबंधन में कांग्रेस व अन्य घटक दलों की खामियों को गिनाते हुए सभी की तुलना रावण से की। उन्होंने देश और प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की चर्चा करते हुए सुशासन और राष्ट्रवाद के लिए भाजपा सरकार को बनाने की कवायद की। देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए उन्होंने उपस्थित जनसमुदाय से देश में तीसरी बार मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। अपने सम्बोधन के दौरान उन्होंने अपने जोशीले भाषण से उपस्थित जनसमुदाय में जोश भरने का कार्य किया। कार्यक्रम को संचालित करने का कार्य जिला मंत्री सुशील तिवारी ने किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री गिरीश यादव, क्षेत्रीय विधायक रमेश सिंह के अलावा बदलापुर विधायक रमेश चन्द्र मिश्र, जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह समेत भारी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान, थानाध्यक्ष सरपतहा त्रिवेणी सिंह, थानाध्यक्ष खुटहन, शाहगंज व खेतासराय, केराकत मय फोर्स मौके पर लगे रहे।