Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयभारत दौरे पर आ रहे हैं अध्यक्ष साबा कोरोसी

भारत दौरे पर आ रहे हैं अध्यक्ष साबा कोरोसी

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी भारत दौरे पर आ रहे हैं. वो 29-31 जनवरी तक भारत का दौरा करेंगे. इस दौरान यूएनजीए अध्यक्ष साबा कोरोसी (UNGA President Csaba Korosi) कई अहम बैठकों में हिस्सा लेंगे. अपनी आधाकारिक यात्रा के दौरान कोरोसी भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) के साथ भी बातचीत करेंगे. इसके अलावा वो विशेषज्ञों के साथ भारत की जल संरक्षण परियोजनाओं पर भी चर्चा करेंगे. यूएनजीए (UNGA) के बयान के मुताबिक साबा कोरोसी (Csaba Korosi) की यात्रा में सरकारी अधिकारियों, वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के साथ बातचीत भी शामिल होगी. 

यूएनजीए अध्यक्ष का भारत दौरा

संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष साबा कोरोसी 29 से 31 जनवरी तक भारत की आधिकारिक यात्रा करने के लिए तैयार हैं और महासभा की प्राथमिकताओं पर अहम बैठकें करेंगे. अपनी यात्रा के दौरान, UNGA अध्यक्ष नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ मुलाकात करेंगे, जबकि दिसंबर में अपनी पिछली बैठक के दौरान उठाए गए विषयों पर भी बात करेंगे. यूएनजीए अध्यक्ष कोरोसी भारत के जी20 सचिवालय का दौरा करेंगे और जी20 शेरपा अमिताभ कांत के नेतृत्व वाले एक प्रतिनिधिमंडल से मिलेंगे.  यूएनजीए के बयान के मुताबिक उनकी यात्रा में सरकारी अधिकारियों, प्रमुख राष्ट्रीय वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के साथ बातचीत भी शामिल होगी और स्थायी जल उपयोग से संबंधित इलाके का भी दौरा करेंगे. यूएनजीए अध्यक्ष कोरोसी भारत यात्रा के दौरान राजघाट पर जाकर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगे.

यात्रा का प्राथमिक मकसद क्या?

दिल्ली में अपनी सार्वजनिक उपस्थिति के बीच, कोरोसी वर्तमान महासभा सत्र के लिए अपनी प्राथमिकताओं के विषय के तहत विश्व मामलों की भारतीय परिषद में ‘एकजुटता, स्थिरता और विज्ञान के माध्यम से समाधान’ पर एक सार्वजनिक भाषण देंगे. यात्रा का प्राथमिक लक्ष्य मार्च में संयुक्त राष्ट्र-जल सम्मेलन से पहले महासभा और विज्ञान के बीच संबंध बनाना है, विशेष रूप से पानी के मसले पर. यूएनजीए अध्यक्ष नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया (NITI Aayog) के वरिष्ठ अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ भारत की जल संरक्षण परियोजनाओं पर चर्चा करेंगे. भारत यात्रा के दौरान साबा कोरोसी का बेंगलुरू में क्षेत्र में जाने का भी कार्यक्रम है, जहां वह एक जल परियोजना स्थल का दौरा करेंगे. वो भारतीय विज्ञान संस्थान में राष्ट्रीय वैज्ञानिकों और शिक्षाविदों के साथ भी बातचीत करेंगे. भारत दौरे के बाद यूएनजीए अध्यक्ष (UNGA President) कोरोसी चीन जाएंगे, जहां वह सतत विकास लक्ष्यों के लिए बिग डेटा के अंतरराष्टरीय अनुसंधान केंद्र का दौरा करेंगे.