भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट खेल रही है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला चटगांव में खेला जा रहा है. भारत के लिए बांग्लादेश सीरीज अहम है. अगर भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइलन में एंट्री करनी है तो उसे बांग्लादेश के खिलाफ ही नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी. अगले साल भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध चार टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी. आइए हम आपको बताते हैं कि भारतीय टीम टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में कैसे पहुंच सकती है. आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के टेबल प्वाइंट्स नजर डाली जाए तो भारत चौथे नंबर पर है. टीम इंडिया 52.8 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बरकरार है. ऑस्ट्रेलिया 75 अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज है. कंगारू टीम का आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपयिनशिप के फाइनल में जाना तय है. भारत के लिए साउथ अफ्रीका और श्रीलंका रोड़ा हैं. साउथ अफ्रीका 60 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है. जबकि श्रीलंका के 53.33 अंक हैं और वह तीसरे नंबर पर है. अगर भारत अपने बाकी 6 टेस्ट मैच जीत लेता है तो उसके कुल अंक 68.05 प्रतिशत हो जाएंगे. जिससे वह दूसरे स्थान पर आ जाएगा. ऐसे में भारत फाइनल के लिए क्वालिफाई कर जाएगा. क्योंकि भारत को अपनी सरजमीं पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 टेस्ट खेलना है. सभी टेस्ट में जीत का मलतब है कंगारू टीम के चार मैचों हराना होगा. अगर ऐसा होता है तो भारत के अंक ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा हो जाएंगे. अगर भारत 6 में से 5 टेस्ट जीतता है और एक ड्रॉ रहता है. ऐसे में उसके 64.35 फीसदी अंक होंगे. इस स्थिति में वह तभी फाइनल में पहुंचेगा जब ऑस्ट्रेलिया कम के कम चार टेस्ट मैच हारे. या कम से कम साउथ अफ्रीका एक मैच हारे और एक ड्रॉ खेले. अगर भारत 5 टेस्ट जीतता है और एक हारता है तब भारत के 62.5 प्रतिशत अंक होंगे. ऐसे स्थिति में भारत तब फाइनल में पहु्ंच सकता है जब साउथ अफ्रीका कम से कम एक टेस्ट हारे और एक ड्रॉ खेले या ऑस्ट्रेलिया कम से कम पांच टेस्ट मैच हार जाए.
― Advertisement ―
राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु
जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ खेल रही है पहला टेस्ट

Previous article
Next article

