जौनपुर धारा, जौनपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मां हीरा बा के निधन पर शनिवार को बीजेपी कार्यकर्ताओं ने सरायबीरू गांव में अजय सोनकर के आवास पर श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया जिसमें हीरा बा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर तत्पश्चात दो मिनट का मौन रहकर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि समारोह की अध्यक्षता बृजेश सिंह ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री अनुसूचित मोर्चा अजय सोनकर शास्त्री, मण्डल अध्यक्ष संजय सिंह, प्रदीप सिंह, मण्डल महामंत्री प्रदीप पिंकू, कीर्तिमान सिंह, रणधीर यादव सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
मछलीशहर प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
मछलीशहर के राजमहल पैलेस में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में विभिन्न विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व को समझते हुए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
भाजपा पदाधिकारियों ने दी हीरा बा को श्रद्धांजलि
Previous article
Next article

