Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरभाजपा के मण्डल स्तरीय पदाधिकारियों की हुई घोषणा

भाजपा के मण्डल स्तरीय पदाधिकारियों की हुई घोषणा

खुटहन। भाजपा से गभिरन मण्डल के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा शनिवार को एक बैठक आयोजित कर की गई। मण्डल अध्यक्ष अजय यादव ने घोषणा करते हुए सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को आदर्श मानकर उसकी रीति नीति को दृष्टिगत रख इमानदारी से आचरण करने की सीख दी। पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक दिदखोरा गांव में वरिष्ठ भाजपा नेता विनय मिश्रा के आवास पर की गई। जिसमें बलिहारी राजभर, इंद्रसेन मौर्य, आदित्य मिश्रा, मनोज सिंह, बृजलाल गौतम, मती कंचन पासवान, मंडल उपाध्यक्ष बनाए गए। प्रफुल्ल चंद्र मौर्य, रामसबद बिन्द महामंत्री तथा मंत्रीपद के लिए सरोजा पाठक, श्याम राजभर, कुंवर विकास सिंह, जितेन्द्र अग्रवाल, विजय गौतम, सुभागी मौर्य को घोषित किया गया। जगन्नाथ यादव को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर कमला प्रसाद सिंह, महेंद्र सिंह, नंदलाल राजभर, मदन सोनी, आलोक मिश्रा, इंद्रजीत विश्वकर्मा, बृजेश यादव, अनिल यादव, आदि मौजूद रहे।