जौनपुर धारा, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद जनपद में प्रथम आगमन है। प्रदेश अध्यक्ष सुबह ११ बजे भारतीय जनता पार्टी के सीहीपुर कार्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे जिसमें जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी, जिलाध्यक्ष भाजपा, जिला के पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य, मीडिया, आईटी एवं सोशल मीडिया के जिला संयोजक, सह संयोजक, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा, सांसद, विधायक, पार्टी के नगरपालिका अध्यक्ष एवं ब्लाक प्रमुख उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने आगे बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह कल लखनऊ से सड़क के रास्ते से जनपद आएंगे उनका बॉर्डर हरिहरपुर बदलापुर में भव्य स्वागत होगा उसके उपरांत उनका कुल्हनामऊ में स्वागत होगा।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का आगमन आज

Previous article

