Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरभाजपाइयों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

भाजपाइयों ने मनाई पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती

जौनपुर धारा, जफरबाद। क्षेत्र के राजेपुर में रविवार को भाजपाजनों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती मनाकर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि भारत के विकास में अटल जी की नीतियां काफी मददगार रही। वे अपने प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में गरीबों व असहायों के लिए कई अति महत्वकांक्षी योजनाओं को लाये थे। आज देश अटल जी के योगदान को भुला नहीं सकता। इसके पूर्व सभी ने अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य आमोद सिंह रिंकू ने किया। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, संदीप पाल, सत्य प्रकाश सिंह, अनुज सिंह, रणविजय सिंह, शैलेष सोनी, विशाल मिश्र, पन्ना लाल सरोज, छोटेलाल सरोज, अच्छेलाल नागर आदि मौजूद रहे।