जौनपुर धारा, जौनपुर। किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) गुट के अध्यक्ष प्रेम राज मिश्रा के नेतृत्व में शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। सौंपे गये ज्ञापन में मांग की गयी कि किसानों को शौचालय तथा आवास अभी तक मुहैया नहीं कराया गया है। किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए किसान आयोग का गठन किया जाए। इस गठन में केवल किसान ही रहेंगे। जरौना रेलवे स्टेशन पर पानी की व्यवस्था नहीं है जिससे यात्रियों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। जंघई चौका मोड़ से इलाहाबाद के लिए बस का संचालन किया जाए। भटहर पाही में केवल एक ही तालाब है उस पर दबंग कब्जा कर पाट रहे हैं उनके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वाले में सरोज देवी, कालिका प्रसाद, चंदा देवी, मुन्नी देवी, बाबू नाथ सहित अन्य किसान मौजूद रहे।
― Advertisement ―
Jaunpur Dhara 18-08-2026
Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
भाकियू ने मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Previous article

