जौनपुर धारा,जौनपुर। जलालपुर थाना क्षेत्र के जलालुद्दीनपुर गांव निवासी एक युवक को दबंगो ने मारपीट कर घायल कर दिया। युवक से मारपीट की घटना की जानकारी पुलिस को देकर लौटते समय मनबढ़ो ने फिर से हमला कर घायल कर दिया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी राहुल मौर्या पुत्र जलजारी मौर्या ने आरोप लगाया कि उसके छोटे भाई करन मौर्या को दूसरे के विवाद को लेकर गांव के ही अंकित मौर्या पुत्र मटरू मौर्या, हरीश मौर्या पुत्र मुखिया मौर्या तथा आकाश मौर्या पुत्र रिंकू मौर्या मंगलवार को घर से उठाकर ले गए। उसे जमकर मारे पीटे। उसे काफी चोट आयी। घटना की जानकारी होने पर मौके पर जब परिवार व अन्य लोग पहुंचे तो वे लोग भाग गए। घायल अवस्था मे करन मौर्या को साथ ले जाकर पुलिस को घटना की सूचना दिया। जब राहुल पुलिस को सूचना देकर लौट रहा था। तब दबंगो ने राहुल मौर्या पर लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले में राहुल के सिर पर चोट लगी, और वह मौके पर गिर गया। घटना के बाद परिजन राहुल को लेकर थाने गये। वहां पर पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस को घटना में शामिल ऊक्त तीन लोगों के विरुध्द तहरीर दिया गया। थानाप्रभारी त्रिवेणी सिंह ने बताया तहरीर के आधार पर उक्त तीनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कार्यवाही की जा रही है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
भाई के मार खाने की सूचना पुलिस को देने पर दबंगों ने फिर से पीटा

Previous article

