जौनपुर धारा, जौनपुर। नवरात्रि तथा रमजान के प व को आपसी भाईचारे के व शांतिपूर्ण ढंग से मनायें। यह बातें गुरुवार को स्थानीय कस्बे में स्थित प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में पीस कमेटी की बैठवâ को सम्बोधित करते हुए सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने कही। उन्होंने कहा कि कोई भी त्योहार आपसी प्रेम भाईचारा को बढ़ाता है। पर्व हमे प्रेम से रहने का संदेश देता है। उन्होने मौजूद लोगों को यह भी आश्वस्त किया कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत या समस्या हो उसे नि:संकोच बताएं। थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने कहा कि किसी भी तरह की समस्या हो आप लोग बताएं पुलिस तत्काल मदद करेगी। इसके साथ कोई भी अराजक तत्व, मनबढ़ या असमाजिक व्यक्ति कोई हरकत करेगा तो उस पर कड़ी कार्यवाही होगी। लोगों को नवरात्रि तथा रमजान की बधाई दिया। इस मौके पर चौकी प्रभारी आशीष पाण्डेय, एसआई डॉ. राम जनम यादव, एसआई सुरेश सिंह, उमाकांत गिरी, निवर्तमान चेयरमैन प्रमोद कुमार बरनवाल, संदीप कयूम अंसारी, खुर्रम, मनोज सिंह, राजेश सिंह पुल्लु, निसारुल हक, आफताब आलम, तहजीब आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
भाईचारे के साथ मनायें नवरात्रि व रमजान का त्योहार: सीओ सिटी

Previous article

