Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुर्घटना में युवक घायल

सड़क दुर्घटना में युवक घायल

जौनपुर धारा, शाहगंज। क्षेत्र के बरऊद बाजार से घर का सामान लेकर घर जाते समय मंगलवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने एक बाइक सवार युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

सरपतहां थाना क्षेत्र के बरऊद गांव निवासी 20 वर्षीय राजकुमार पुत्र दिनेश कुमार मंगलवार की देर शाम घर का सामना उक्त बाजार से लेकर बाइक से घर जा रहा था। बरऊद बाजार में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया मौके पर मौजूद राहगीरों ने पुलिस को सूचना देकर उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।