Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरभयानक कार हादसे का शिकार हो गए ऋषभ पंत

भयानक कार हादसे का शिकार हो गए ऋषभ पंत

भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत शुक्रवार सुबह एक भयानक कार हादसे का शिकार हो गए. उनकी कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर उसमें आग लग गई. इस हादसे में पंत बाल-बाल बच गए. उन्हें कई गंभीर चोटें आईं. सुबह 5.30 बजे यह हादसा हुआ. यहां सबसे बड़ी बात यह कि वह अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए इतनी सुबह दिल्ली से रुड़की जा रहे थे.

बांग्लादेश दौरे के बाद पंत सीधे दुबई चले गए थे. वह कल ही दुबई से दिल्ली लौटे थे. अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए वह दिल्ली से शुक्रवार तड़के अपने घर की ओर चल पड़े. वह अपनी बीएमडब्ल्यू कार में सवार थे. कार में वह अकेले ही थे. रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास एक मोड़ पर उनकी तेज स्पीड कार रेलिंग से जा टकराई. रेलिंग से टकराने के बाद कार में आग भी लग गई. कार की हालत देख कोई भी यह अंदाजा नहीं लगा सकता कि इसमें सवार शख्स बच सकता है. दरअसल कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है. मौके पर 108 और हरिद्वार पुलिस ने पहुंचकर ऋषभ को रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल में भर्ती कराया. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल ले जाया गया. इस हादसे में पंत के दाहिने पैर का लिगामेंट टूट गया है. उनके सिर में भी चोट आई है. पीठ पर जलने के निशान भी नजर आ रहे हैं.

श्रीलंका सीरीज से बाहर हैं पंत
ऋषभ पंत आगामी टी20 और वनडे सीरीज से बाहर हैं. उन्हें न तो टी20 स्क्वाड में जगह मिली है और न ही वनडे स्क्वाड में लिया गया है. उन्हें स्ट्रेंथ और कंडीशनिंग प्रोग्राम के लिए बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकेडमी बुलाया गया है. यहां वह अपनी फिटनेस पर काम करेंगे.