जौनपुर। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह की अध्यक्षता में नागरिक सुरक्षा के तहत 23 जनवरी को ब्लैक आउट मॉक ड्रिल के आयोजन को लेकर नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों के साथ बैठक की गयी। जिसमें नगर मजिस्ट्रेट अचानक आने वाली दैवी आपदा, अपराध नियंत्रण, आग से सुरक्षा, यातायात नियंत्रण, स्वास्थ्य सेवायें, आपात कालीन सेवायें सहित जागरूकता अभियान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी और समस्त सदस्यों के नागरिक सुरक्षा में दिये गये नियमों एवं कर्तव्यों से अवगत कराया गया। उक्त बैठक में डॉ.मनोज वत्स, चीफ वार्डेन नागरिक सुरक्षा, शशिकान्त सिंह, इम्तियाज अहमद, डॉ.प्रमोद सिंह, डॉ.हरिनाथ यादव, डॉ. अंजना सिंह, सुधीर सिंह, नेहा जैन, अन्जुम बेगम, आशीष श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, माधुरी गुप्ता, प्रकान्त दूबे, सर्वेश सिंह, अजय सिंह, मो.हसनैन, राधेरमण जायसवाल, डा.लल्लन मौर्या, उर्वशी सिंह, संतोष कुमार मौर्य सहित समस्त सदस्य उपस्थित रहें।
― Advertisement ―
सिकरारा सड़क हादसे में 62 वर्षीय अधेड़ की मौत, बाइक की टक्कर से हुआ था घायल
सिकरारा थाना क्षेत्र के लाला बाजार में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से घायल 62 वर्षीय सुदामा निषाद की वाराणसी ले जाते समय मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
ब्लैक आउट मॉक ड्रिल नगर मजिस्ट्रेट ने की बैठक

Previous article
Next article

