जौनपुर धारा, जौनपुर। सोमवार देर शाम क्षेत्र के अतरडीहा गांव के पास कार की चपेट में आने से हुई मौत के मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद ही ग्रामीणों की मदद से कार के साथ ही तीन अन्य को हिरासत में ले लिया है। घटना सोमवार देर शाम साढ़े आठ बजे उस समय घटी जब कोतवाली शाहगंज के छभवा गांव निवासी उदय ३२ वर्ष पुत्र श्रीनाथ अपने चाचा विनोद सिंह ४५ वर्ष को बाइक पर बैठाकर घर वापसी कर रहा था। बाइक सवार चाचा भतीजा जैसे ही उक्त गांव के पास पहुँचे कि विपरीत दिशा से आ रही आल्टो कार की चपेट में आकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को शाहगंज स्थित चिकित्सालय पहुँचाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि मृतकों के परिजन विक्रान्त सिंह की तहरीर पर पर पुलिस अज्ञात चालक के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
― Advertisement ―
कार की चपेट में हुई मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
Previous article
Next article

