Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर की तबीयत खराब

ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर की तबीयत खराब

ब्राजील के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर पेले की तबीयत खराब है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फुटबॉल के सबसे महान खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले पेले को साओ पाउलो के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. लोकल मीडिया के मुताबिक पेले को सूजन, दिल की समस्या और मानसिक समस्या के कारण अस्पताल लाना पड़ा है. ऐसा लग रहा है कि उनका कैंसर का इलाज सफल नहीं हो पाया है.

ESPN Brasil के मुताबिक पेले को जब भर्ती कराया गया तो उनके पूरे शरीर में सूजन थी और डॉक्टर ने अपनी जांच में पाया है कि उनके दिल में भी समस्या है. अस्पताल आने के बाद पेले का दिमाग भी पूरी तरह से काम नहीं कर रहा था और वह एक जगह स्थिर नहीं रह पा रहे थे. पेले खुद के हाथ से कुछ खा नहीं पा रहे हैं और आगे की जांच के लिए फिलहाल उन्हें अस्पताल में ही रखा गया है. 82 साल के पेले कैंसर से जूझ रहे हैं और ऐसा लग रहा है कि उनकी कीमोथेरेपी सफल नहीं हो पाई है. पेले को सितंबर 2021 में भी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से सर्जरी के द्वारा उनके शरीर से ट्यूमर निकाला गया था. सर्जरी के बाद उनकी हालत नाजुक थी और वह कई दिनों तक ICU में थे, लेकिन बाद में उनकी हालत में सुधार आया था. हालांकि, इसके बाद से लगातार उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी. अब दोबारा उनके अस्पताल में भर्ती होने के बाद ऐसा लग रहा है कि उनकी कीमोथेरेपी सफल नहीं रही है. डॉक्टर्स अब और जांच कराकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि कैंसर ने उनके शरीर के किन अंगों को नुकसान पहुंच चुका है.