जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय तहसील क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार में बोल बम कांवरिया संघ की ओर से बीते शाम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बैजनाथ धाम की यात्रा के बाद बोल बम कांवरिया संघ की तरफ से प्रतिवर्ष धार्मिक अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी घनश्यामपुर पुरानी बाजार में स्थित राम जानकी मंदिर पर विशाल भण्डारे का आयोजन हुआ। जिसमे क्षेत्र के दर्जनों गांव से हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे के दौरान हर हर महादेव के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस दौरान दीपक मोदनवाल, रामअवतार यादव, नागेंद्र प्रताप सिंह, इदेश मौर्य, काजु अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ता श्रद्धालुओं को भंडारे का प्रसाद ग्रहण कराते रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
बोल बम कांवरिया के भंडारे में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Previous article

