जौनपुर धारा, बदलापुर। लोक जनशक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष बनाये गये बदलापुर क्षेत्र के देवरिया गांव निवासी पंकज सिंह उर्फ सोनू का जिले में प्रवेश करते ही अभूतपूर्व स्वागत हुआ। पार्टी के जिला पदाधिकारियों ने फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। स्वागत करने वालों में पूर्व प्रधान छंगापुर पारसनाथ तिवारी, पूर्व प्रधान सलामतपुर अजय सिंह, मिलिंद तिवारी, पत्रकार अजय पाण्डे, सचिन मिश्रा, सुनील कुमार पाण्डेय, अजय दुबे, नवनीत मिश्रा, आनंद सिंह, सांवल सिंह, जितेंद्र यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
पदभार ग्रहण के प्रथम आगमन पर जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत


