Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरदो बाईकों के आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में वृद्ध घायल

दो बाईकों के आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में वृद्ध घायल

जौनपुर धारा, केराकत। स्थानीय क्षेत्र के हुरुहुरी गांव के पेट्रोल पम्प के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में बाइक सवार वृद्ध गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में आसपास के लोगों के द्वारा केराकत सीएससी में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुद्धिराम नागर पुत्र स्व.रामफल नागर उम्र 58साल ग्राम बेलाव निवासी बुजुर्ग व्यक्ति अपने घर से केराकत तहसील में कुछ कार्य के लिए जा रहे थे कि ज्यौ ही वह हुरूहुरी गाँव पेट्रोल पम्प के पास पहुंचे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाईक सवार ने जोरदार टक्कर मार दिया। घटना की जानकारी होते ही आस-पास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। टक्कर मारने वाले युवक को लोगों ने घेरकर रोक लिया। जिसकी सूचना लोगों ने कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को बाइक सहित केराकत कोतवाली ले आई। जिसके बाद घायल वृद्ध को वहाँ मौजूद लोगों ने एंबुलेंस की सहायता से केराकत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।