जौनपुर धारा, मछलीशहर। नगर के सादिकगंज दक्षिणी वार्ड 6 अन्तर्गत मोहल्ला बावली में चुनावी बैठक हुई। बताते चलें कि आरक्षण आने के बाद सादिकगंज दक्षिणी वार्ड 6 वासियों ने आज चुनावी बैठक कर रेशमा पत्नी फरीद कुरेशी को सर्वसम्मति से सभासद पद का चुनाव लड़ाने के लिए अपना उम्मीदवार चुना गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मास्टर मोहम्मद शेखू ने बताया कि परिवर्तन ही नियम है। हम लोग अपने वार्ड वासियों की सेवा हेतु सर्वसम्मति से आज रेशमा पत्नी फरीद को सभासद पद का चुनाव लड़ाने हेतु उनके नाम पर लोगो की सहमति बनी, तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता मेहंदी हसन ने किया। इस मौके पर नदीम मास्टर, मुनव्वर अली, अशफाक सलमानी, जहीर अंसारी, नासिर अली, अमीन, फैयाज़, शरीफ, अजमत, नसीम पहलवान, शकील कुरैशी, इरशाद अंसारी, फारूक कुरैशी मुहम्मद आकिब, मेराज आदि लोग उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
कीचड़ में फंसी जिंदगी: सड़क के लिए ग्रामीणों का हल्ला बोल, मानसून से पहले निर्माण की मांग
मुंगराबादशाहपुर के सतहरिया गांव में वर्षों से जर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। कीचड़ और गड्ढों से भरी सड़क पर प्रदर्शन कर लोगों ने मानसून से पहले पक्की सड़क निर्माण शुरू कराने की मांग की।
बैठक में सर्वसम्मति से उम्मीदवार बनाने पर हुई चर्चा

Previous article

