जौनपुर धारा, जौनपुर। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन शाखा नगर पालिका परिषद की आवश्यक बैठक रविवार को टाऊन हाल के मैदान में सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठन के समस्त पदाधिकारी संरक्षक विनोद कुमार सिंह, श्रीमोहन यादव, संजय पाठक, अनिल यादव, अध्यक्ष कमरुद्दीन, महामंत्री लखन दिलशाद, उमेश व तमाम नगर पालिका के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। बैठक में कर्मचारियों ने अपनी एकता का परिचय दिया और पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं के विषय में अवगत कराते हुए उसके समुचित निदान हेतु पालिका अधिकारियों से निवेदन करने हेतु आश्वस्त किया। संरक्षक विनोद सिंह ने मुख्य समस्या आऊटसोर्सिग कर्मचारियों के बेतन से की जाने वाली ईपीएफ की धनराशि खाते में सेवा प्रदाता द्वारा पुरी धनराशि न जमा करने का प्रश्न उठाते हुए हए उनके धनराशि जमा कराने एवं नियमित जमा कराने की पुरजोर कथन कहा तथा सफाई कर्मचारियों से गुजारिश किया कि वे अपने अपने जिम्मेदारीयों को बखूबी समझे और पुरी मेहनत लगन से कार्य करें।
― Advertisement ―
E-Paper 10-06-2026
Jaunpur Dhara E-Paper brings the latest news, breaking updates, politics, education, crime, business, sports and local coverage from Jaunpur in digital format.
बैठक में कर्मचारियों ने दिया एकता का परिचय


