Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeव्यापारनौकरियाँबैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जारी की एक भर्ती अधिसूचना

बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने जारी की एक भर्ती अधिसूचना

बैंक में जॉब पाने की इच्छा है तो ये खबर आप ही के लिए है. बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने एक भर्ती अधिसूचना जारी की है. जिसके अनुसार बैंक में बम्पर पद पर भर्ती की जाएगी. जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू हो जाएगी. इस बैंक भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक साइट bankofmaharashtra.in पर जाकर आवेदन करना होगा. बैंक ऑफ महाराष्ट्र ये भर्ती अभियान 551 पद पर भर्ती के लिए चला रहा है. जिसके तहत स्केल I, III, IV और V प्रोजेक्ट 2023-2024 में अधिकारियों की भर्ती होनी है. इन पद के लिए आवेदन करने के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई हैं. जिसे उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा. भर्ती के लिए अप्लाई करने वाले सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क के रूप में 1180 रुपये का भुगतान करना होगा. जबकि एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 118 रुपये रखा गया है.

  • बैंक भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bankofmaharashtra.in पर जाएं
  • इसके बाद उम्मीदवार होमपेज पर करियर टैब पर क्लिक करें
  • फिर उम्मीदवार रिक्रूटमेंट प्रोसेस पर क्लिक करें और फिर करंट ओपनिंग पर
  • इसके बाद उम्मीदवार आवेदन पत्र भरें
  • अब उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
  • इसके बाद उम्मीदवार फॉर्म सबमिट करें
  • फिर उम्मीदवार फॉर्म को डाउनलोड कर लें
  • अंत में उम्मीदवार आवेदन पत्र का एक प्रिंट आउट निकाल लें

SECL की भर्ती के लिए करें आवेदन
साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अप्रेंटिस के बम्पर पद पर भर्ती निकाली है. जिनके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 19 दिसंबर 2022 है. इस अभियान के जरिए साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड में ग्रेजुएट अप्रेंटिस ट्रेनिंग के 1150 पद पर भर्ती की जाएगी.