जौनपुर धारा, मछलीशहर। क्षेत्र के समाधगंज बाजार में बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र का उद्घाटन हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक विपिन कुमार यादव थे। शाखा प्रबंधक ने बताया कि इस ग्राहक सेवा केंद्र के खुल जाने से लोगों को बैंक जाना नहीं होगा और उनकी सभी समस्या ग्राहक सेवा केंद्र पर ही पूरी हो जाएगी। शाखा प्रबंधक ने यह भी बताया कि हमारा बैंक ग्राहकों का सबसे मनपसंद बैंक है और यहां पर ग्राहकों का सम्मान किया जाता है। इस कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, राकेश मिश्रा मंगला गुरु, मेंहीलाल गौतम और भाजपा के समस्त पदाधिकारी उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री और सनराइज एंड स्पीकिंग क्लासेज के डायरेक्टर राजन सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
― Advertisement ―
जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन
जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
बैंक ऑफ बड़ौदा के ग्राहक सेवा केंद्र का हुआ उद्घाटन


