Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरबैंकाक में प्रतिभाग करेंगे सगे भाई-बहन, क्षेत्रवासियों में हर्ष

बैंकाक में प्रतिभाग करेंगे सगे भाई-बहन, क्षेत्रवासियों में हर्ष

जौनपुर धारा, जौनपुर। आगामी 28जून से थाईलैंड के बैंकाक शहर में होने वाले अन्तर्राष्ट्रीय त्वाईकांडो चैम्पियनशिप में जनपद मुख्यालय के सगे भाई बहन प्रतिभाग करेंगे। मुख्यालय के सदर क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी शशिकांत पाण्डेय की संतानों में सगे भ्ााई बहन अश्विनी कुमार पाण्डेय और शिवानी पाण्डेय के चयनित होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल बन गया है। गौरतलब हो कि वर्तमान में शिवानी और अश्विनी सुइथाकला क्षेत्र पट्टीनरेन्द्रपुर स्थित एक इंग्लिश मीडियम के स्कूल में कोच की भी भूमिका निभा रहे हैं, साथ ही अभी हाल ही में काश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान 50 किलो वर्ग भार में स्वर्ण पदक प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन कर चुके हैं। जबकि बताया जाता है कि पैर में फैक्चर होने के बावजूद भी अश्विनी का संघर्ष सराहनीय रहा। इस बाबत जानकारी यूथ एण्ड स्पोर्ट डेवलपमेंट एसोसिएशन आफ इंडिया के अध्यक्ष अभिलाश कुमार ने पत्र जारी कर दिया। अन्तरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप में प्रतिभागी के रूप में दोनों के चयनित होने पर क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल बन गया है।