Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

55 साल का इंतजार, अब भी अधूरा आशियाना; पट्टे की जमीन पर कब्जे के लिए भटक रहे मुसहर परिवार

जौनपुर के खुटहन ब्लॉक स्थित बड़नपुर गांव में मुसहर परिवारों को वर्ष 1972 में पट्टे की भूमि आवंटित हुई थी, लेकिन आज तक उन्हें वास्तविक कब्जा नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ भी जमीन विवाद के कारण अधूरा पड़ा है।
Homeअपना जौनपुरबेनीराम की दुकान पर जीएसटी की छोपेमारी

बेनीराम की दुकान पर जीएसटी की छोपेमारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर की प्रतिष्ठित फर्म बेनीराम देवी प्रसाद नखास की मुख्य शाखा पर गुरूवार को एसआईबी वाराणसी की टीम ने छापेमारी की।  इस दौरान दुकान के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वहीं टीम ने बताया गया कि यहां से बार-बार शिकायत मिल रही थी कि यहां के ग्राहकों को सामान तो दिया जाता था लेकिन उसके सापेक्ष बिल नहीं दिया जाता। जिसको लेकर छापेमारी की गई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के सारपोख्ता चौकी अंतर्गत नखास प्रसिद्ध इमरती बेनीराम देवी प्रसाद दुकान पर स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम वाराणसी की ने छापेमारी कर दी। वाराणसी से आई इस टीम ने बताया कि इनके यहाँ टर्न ओवर के हिसाब से बिल नही काटा जाता है। यहां के ग्राहकों द्वारा बार-बार शिकायत की जा रही थी कि मिठाइयों के सापेक्ष बार-बार बिल मांगने पर उनके द्वारा बिल नहीं दिया जाता था।