― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरसड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल

सड़क दुघर्टना में बाइक सवार युवक घायल

जौनपुर धारा, जौनपुर। शाहगंज तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत सरायमोहिदीनपुर बाजार के समीप सड़क दुघर्टना में बाइको की भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर थाना क्षेत्र पसाना गांव निवासी 24 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र चन्द्र प्रकाश गुरुवार की सुबह बाइक से घर से शाहगंज आने के दौरान सरायमोहिदीनपुर बाजार के समीप बाइक की आमने सामने भिड़ंत में गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त घायल की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

Share Now...